मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन

“समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” और “किसान कल्याण वर्ष” है थीम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार एक जनवरी को मध्यप्रदेश शासन के वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन किया। किसान कल्याण वर्ष 2026 का यह कैलेंडर “समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” की थीम पर प्रकाशित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहुरंगी और आकर्षक रूप से आकल्पित कैलेंडर और उसकी विषय वस्तु की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शासकीय डायरी का मुद्रित स्वरूप, अधिकारी-कर्मचारियों और प्रदेशवासियों के लिए उपयोगी होगा। वर्ष 2026, विक्रम संवत 2082-83 और शक संवत 1947-48 के राज्य शासन के कैलेंडर में 12 महीनों के पृष्ठों में प्रदेश के प्रमुख आयोजनों, उपलब्धियों और आगामी लक्ष्यों को छाया चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2026 की शासकीय डायरी, शीट कैलेंडर और नोटबुक का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री निवास में हुए कैलेंडर विमोचन के अवसर पर आयुक्त जनसम्पर्क श्री दीपक कुमार तथा नियंत्रक शासकीय मुद्रणालय श्री चंद्रशेखर वालिंबे उपस्थित थे।

शासकीय कैलेंडर में माह जनवरी 2026 के पृष्ठ पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा “कताई से सिलाई तक पूरी प्रक्रिया के लिए एकीकृत मेगा टैक्सटाइल पार्क-पी.एम. मित्र पार्क धार” के शिलान्यास अवसर का चित्र प्रदर्शित है। इसी क्रम में साल के सभी महीनों के पृष्ठ पर शासन की विभिन्न योजनाओं को दर्शाया गया है।

Author: AYAAN SHARMA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *