Cricket Live Score

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा होटल-रेस्टोरेंटों की जांच का सघन अभियान

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ. राजकुमार ऋषीश्वर के मार्गदर्शन में जिले में मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जांच एवं सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुशमौदा चौकी, एबी रोड स्थित ढाबा डाइन इन डी-2 रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर पनीर, मावा एवं सब्जी ग्रेवी के नमूने लिए। इसी प्रकार होटल द ग्रांड कस्तूरी से पनीर, दही एवं टमाटर ग्रेवी तथा होटल अशोका पार्क व्यू से पनीर, ग्रेवी, सोयाबीन तेल एवं तुअर दाल के नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री का उचित भंडारण करने तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं ताजा खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री कन्याल के निर्देशानुसार जिले में मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं सैंपलिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[the_ad_group id="15"]

Rashifal

और पढ़ें