अपर आयुक्त द्वारा नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक

गुना। जिले की नगर पालिकाओं की समीक्षा बैठक अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री दिव्यांक सिंह द्वारा समीक्षा बैठक ली गई। नगर पालिका परिषद गुना के सभा कक्षा में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री,जिला परियोजना अधिकारी श्री तेज सिंह यादव , आरोन सीएमओ श्री दिनेश सोनी, मधुसूदनगढ़ सीएमओ श्री वीरेन्द्र चक्रवर्ती द्वारा अपर आयुक्त का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।

समीक्षा बैठक के दौरान अपर आयुक्त ने सभी सीएमओ को पोर्टल पर कार्य करने के निर्देश दिए एवं टेक्नोलॉजी को शीघ्र आत्मसात करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान श्री दिव्यांक सिंह ने कहा कि आप जितनी जल्दी नई टेक्नोलॉजी को आत्मसात कर लेंगे उतनी ही जल्दी आप की निकाय प्रगति करेंगे और काम आसान होंगे। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण अनुमति, कर वसूली, जलकर वसूली सभी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज हैं, ई फाइलिंग का कार्य भी शीघ्र शुरू करें। उन्होंने कहा आप लोगों के सुझाव एवं निकायों में आ रही समस्याओं को जानना था, इस कारण आपके साथ बैठक ली गई है। उन्होंने कहा की संपत्ति कर वसूली एवं जलकर वसूली में तेजी लाएं। जिस प्रकार से प्रत्येक व्यक्ति बिजली जरूरी है, पानी भी उतना ही महत्वपूर्ण है अतः आप नागरिकों को मोटिवेट करें जलकर वसूली हेतु को समझाइश दें।

स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर निकायों से वन-टू-वन चर्चा की गई एवं जिन निकायों में टीम आ गई उनमें भी स्वच्छता के मापदंड अनुसार सर्वे कराए जाने के निर्देश दिए एवं ग्रीष्मकाल को देखते हुए किसी भी निकाय में पेयजल समस्या न हो इसकी भी समीक्षा की गई। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर अपर आयुक्त ने सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Author: AYAAN SHARMA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *