April 17, 2025 1:52 pm

Cricket Live Score

आज का शेर

ज़िंदा रहने की ये तरकीब निकाली मैंने,
अपने होने की ख़बर सब से
छुपा ली मैंने,
जब ज़मीं रेत की मानिंद
सरकती पाई,
आसमाँ थाम लिया,
जान बचा ली मैंने

अलीना इतरत

सुंदर पिचाई से सत्या नडेला तक, दुनिया की टॉप कंपनियों में भारतीय मूल के 226 CEO शामिल

डिजिटल डेस्क, फोर्थ पिलर  कारोबार हो या वैश्विक कूटनीति, भारतीयों का जलवा पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। दुनियाभर की ग्लोबल कंपनियों में भारतीयों का जलवा है। एचएसबीसी ह्युरन ग्लोबल इंडियंस लिस्ट 2024 (HSBC Hurun Global Indians List 2024) में बताया गया है कि विश्व के विभिन्न देशों की कंपनियों में भारतवंशी सीईओ की संख्या 226 है। खास बात यह है कि इनमें से करीब 62 फीसदी ऐसे हैं, जिनकी पढ़ाई भारत में ही हुई है। यह भारत के युवाओं की तेज स्किल्स को दर्शाता है।

इस सूची के अनुसार 77 फीसदी ऐसे हैं, जिन्होंने अमेरिका में ही अलग अलग विश्वविद्यालायों से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। हालांकि इस इस सूची में महिलाओं की संख्या सिर्फ 6 फीसदी ही है।

भारतीय सीईओ का विश्व की टॉप कंपनियों में कितना दबदबा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से लेकर यू ट्यूब के नील मोहन तक टॉप ग्लोबल कंपनियों में प्रमुख प्रवासी भारतीय ही हैं। इस लिस्ट में और भी कई बड़े नाम शामिल हैं। यह लिस्ट भारतीय मूल के प्रभाशाली लोगों की पहचान कर उनके बारे में बताती है। इन 226 कंपनियों का कुल वैल्यूएशन निकाली जाए, तो यह 865 लाख करोड़ रुपये है।

IIT मद्रास के ग्रेजुएट सबसे ज्यादा

इस सूची के अनुसार, IIT मद्रास टॉप अंडर ग्रेजुएट अल्मा मेटर के तौर पर उभरा है। वहीं अमेरिका की स्टेनफोर्ड विवि भारतीय मूल के 20 ग्लोबल सीईओ के साथ सबसे अग्रणी है। ज्यादातर ने यहां प्रबंधन में डिग्री हासिल की है। भारतीय मूल के ग्लोबल सीईओ की लिस्ट में तमिलनाडु से पढ़े सीईओ की संख्या सबसे ज्यादा 27 है। फिर पंजाब और उसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है। इन राज्यों से पढ़े लोगों के हाथों में जिन कंपनियां संचालित हेा रही हैं, उनमें सबसे ज्यादा 44 फीसदी सॉफ्टवेयर व सर्विस सेक्टर की हैं। फाइनेंशियल सर्विसेज दूसरे और स्वास्थ्य के सेक्टर की कंपनियां तीसरे नंबर हैं।

अमेरिका में भारतीय मूल के 80 फीसदी सीईओ

इस सूची के मुताबिक, भारतीय मूल के ग्लोबल सीईओ में से करीब 80 फीसदी अमेरिका और 5 फीसदी ब्रिटेन में हैं। खाड़ी देश यूएई में 4 फीसदी सीईओ हैं। साढ़े अठारह प्रतिशत भारतीय मूल के ग्लोबल सीईओ सिलिकॉन वैली के सैन फ्रांसिस्को में रह रहे हैं। ब्रिटेन में सबसे ज्यादा 8 भारतीय मूल के सीईओ राजधानी लंदन में हैं। भारतीय मूल के 7 ग्लोबल सीईओ 40 साल से कम आयु के हैं। कम्योर के सह संस्थापक और सीईओ तनय टंडन सबसे कम 27 साल के हैं। फ्रेंच लग्जरी फैशन कंपनी शनेल की ग्लोबल सीईओ लीना नायर भारतीय मूल की सबसे प्रभावशाली महिला हैं। नायर जनवरी 2022 से शनेल की ग्लोबल सीईओ हैं।

Leave a Comment

Rashifal

और पढ़ें